पुलिस ने अशांति फ़ैलाने के शक में 63 किये गिरफ्तार

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रूखाबाद:पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्रा द्वारा अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के तहत एक और बड़ी कार्यवाही की गयी है| उन्होंने पूरे जनपद के विभिन्य थाना क्षेत्रों में छापेमारी कराकर बड़ी संख्या में आरोपियों को गिरफ्तार किया है| पुलिस अधीक्षक ने आम जनमानस को सुरक्षा प्रदान करने का भरोसा दिलाया है|
पुलिस लाइन सभागार में एसपी ने बताया की पुलिस द्वारा लगातार अपराधियों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान से जनपद में अपराध पर काफी काबू पाया जा सका है| पुलिस लगातार सड़क पर गस्त कर रही है| संदिग्ध लोगों की धरपकड़ जारी है| लगातार पुलिस संदिग्धों पर नजर बनाये हुए है| इसी अभियान के तहत जनपद में अपराध एवं अपराधियो के विरूद्ध लगातार चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को 63 व्यक्तियो को विभिन्न धाराओ में किया गया गिरफ्तार।
नगर में होगा वन-वे ट्राफिक
एसपी ने बताया की त्योहार को देखते हुए लाल दरवाजे से आने जाने के लिए टैंपो आदि को वन-वे किया जायेगा| वहीं फतेहगढ़ चौराहे से कोतवाली जाने वाले रास्ते को भी वन-वे किया जायेगा| जिससे की ट्रैफिक अधिक होने पर जाम ना लगे और आम आदमी आसानी से सड़क पर चल सके|