पुलिस चौकी के सामने युवक को चाकुओं से गोदा

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: अराजक तत्वों पर पुलिस का डर कितना हाबी है यह कहने की बात नही| ताजा मामला तब प्रकाश में आया जब पुलिस चौकी के सामने एक युवक को दबंगों ने चाकुओं से गोद हत्या करने का प्रयास किया| युवक को लहुलुहान कर बेखौफ आरोपी मौके से फरार हो गये|घटना के पीछे प्रेम प्रसंग का मामला प्रकाश में आया है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के काशीराम कालोनी निवासी टैम्पों चालक रवि गुप्ता पुत्र राम विलास जा रहा था| जैसे ही वह शहर कोववाली के निकट से गुजरा तो उस पर दबंगों ने हमला बोल दिया| रवि ने एक सभासद के पुत्र व उसके साथियों पर चाकुओं से हमला कर घायल करने का आरोप लगाया| आरोपी गम्भीर रूप से जख्मी कर फरार हो गये|
घटना की जानकारी होंने से हडकंप मच गया| पुलिस उसे ई रिक्शा में लादकर पहले कोतवाली ले गयी| जिसके बाद उसे लोहिया लेकर पंहुची|घायल रवि गुप्ता के पिता भी लोहिया अस्पताल पंहुचे उन्होंने आरोप लगाया की हमला करने वाले युवकों का मोहल्ले की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था | बीते तकरीबन एक सप्ताह पूर्व आरोपियों की मोहल्ले में ही इसी के चलते पिटाई हो गयी थी| उसी खुन्नस में उन्होंने हमला किया|
पुलिस चौकी के सामने बेख़ौफ़ दबंगों के जान लेवा हमले से खाकी के इकबाल पर सबाल खड़े कर दिये| जब पुलिस चौकी के आस-पास आदमी सुरक्षित नही है तो दूर दराज रहने वाले क्या करें?
तिकोना चौकी इंचार्ज महेश कुमार ने बताया कि पुराना विवाद चल रहा था | जिसके चलते युवक पर हमला किया गया| घायल का मेडिकल कराया जा रहा है| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|