पुलिस को पीटने व वाहन तोड़ने में 61 पर मुकदमा दर्ज

CRIME CRIME-Dowry-Rape

फर्रुखाबाद: बीती रात शराब ठेके पर हुये विवाद के बाद पुलिस व ग्रामीणों में मोर्चाबंदी के दौरान पुलिस का वाहन तोड़ देने और पुलिस कर्मियों पर पथराव करने में पुलिस ने 12लोगो को नामजद व 40-50 अज्ञात लोगो के खिलाफ संगीन धाराओ में मुकदमा दर्ज कर लिया गाय है| वही कैंटीन संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया|

बीती रात थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम गढिया ढीलाबल स्थित देशी शराब के ठेके पर पुलिस कर्मियों द्वारा मारपीट करने के बाद उपजे विवाद ने बड़ा रूप ले लिया था| आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगाकर प्रदर्शन किया| जिसके बाद थाने के प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार अपने साथियों के साथ मौके पर पंहुचे| पुलिस ने भीड़ पर लाठी चला दी| जिसके बाद ग्रामीण पुन: आक्रोशित हो गये| उन्होंने पुलिस पर पथराव कर दिया| जिसके बाद भीड़ पुलिस कर्मियों पर मौत बनकर टूटी| भीड़ से बचने के लिये प्रभारी निरीक्षक सहित कई पुलिस कर्मी ठेके के भीतर बंद हो गये| बबाल में प्रभारी निरीक्षक की सरकारी गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गयी|

घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने कैंटीन संचालक राहुल पुत्र वेदराम शाक्य को गिरफ्तार कर लिया| वही राहुल,राजीव पुत्र वेदराम, राजीव पुत्र देवसिंह, संतोष पुत्र गिरवर कठेरिया, किशन पुत्र वकील कठेरिया, नरेश उर्फ़ भुप्पी कठेरिया,चमन उर्फ़ सोम पुत्र मिशन लाल, नन्हे पुत्र सोमपाल राजपूत, जग्गा पुत्र अहिबरन राजपूत व राजू के साथ ही साथ 40-50 अज्ञात के खिलाफ धारा 143,148,149,189,336,342 336 ,342,353, 504 व 506 के तहत मुकदमा दर्ज किया है| तहरीर प्रभारी निरीक्षक भुवनेश कुमार ने तहरीर दी| जाँच दरोगा भानु प्रकाश को दी गयी है| प्रभारी निरीक्षक ने बताया की आरोपी कैंटीन संचालक राहुल शाक्य को गिरफ्तार कर लिया गया है| अन्य को छोड़ दिया गया है |