पुलिस को जरारी में नही मिला एक भी बूचड़खाना

FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) थाना क्षेत्र के ग्राम जरारी में गुरुवार को कई थानों की पुलिस और पीएसी ने बूचड़खाने की तलाश की| मजे की बात यह है की पुलिस को एक भी कत्ल खाना चलता नही मिला| पुलिस खाली हाथ वापस लौट गयी| इस दौरान पुलिस की ग्रामीणों से नोकझोंक भी हुई|

जेएनआई ने बीते दिन जरारी में पुलिस के ना जाने की एक खबर प्रकाशित की थी| जिसके बाद पुलिस हरकत में आ गयी| गुरुवार को एसडीएम सदर सुरेन्द्र सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद उमेश कुमार, कई थानों की पुलिस और पीएसी के साथ जरारी पंहुचे| उन्होंने गाँव के इदरीश,इकबाल, इरशाद, तालिब, सलमान, मुजीब, इकलाख आदि के साथ ही साथ एक दर्जन से अधिक घरो में बूचड़खानों की तलाश की गयी| लेकिन कोई भी बूचड़खाना उन्हें संचालित नही मिला| पुलिस का कहना है की बूचड़खाने मतगणना के बाद से बंद चल रहे है|

बूचड़खानों की सही लोकेशन ना दे पाने से खफा सीओ उमेश कुमार ने कार्यवाहक थानाध्यक्ष वाईपी सिंह की क्लास लगा दी| वही जरारी की एक महिला सीओ से भिड गयी| सीओ उमेश शर्मा ने बताया सरकार की मंशा के अनुरूप एक भी अबैध बूचड़खाना चलने नही दिया जायेगा|