पुलिस के सामने अहिरावण की भी नही चली जुगाड़

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन धार्मिक

फर्रुखाबाद: राम-रावण युद्ध के दौरान अपने परिजनों को योगी राज में अहिरावण भी मैदान में नही ले जा सका| काफी प्रयास के बाद उसे मायूस होकर वापस युद्ध में जाना पड़ा| लेकिन पुलिस ने उसकी एक भी नही सुनी|

शहर के क्रिश्चियन इंटर कालेज के मैदान में योगी सरकार के दौरान पहला दशहरा का मेला था| जिसको देखते हुये पुलिस कुछ जादा ही सख्त दिखी| कमेटी द्वारा जारी किये गये पास भी पुलिस ने कई लोगो के दिखाने पर फाड़ दिये| जिससे विवाद के हालात बन गये| जबकि कमेटी के पदाधिकारी माइक से कहते रहे की जिनके पास रामलीला कमेटी का पास है उन्हें अंदर आने दिया जाये| लेकिन पुलिस ने उनकी एक नही सुनी| कई बार पुलिस ने धक्का-मुक्की भी हुई|

जब राम की सेना बने स्वरूप अंदर आने को हुये तब भी उन्हें काफी दिक्कत का सामान करना पड़ा| कई लोगो को पुलिस ने मैदान के भीतर आने पर हाथ पकड़ कर बाहर किया तो कई पर लाठी भी पटकनी पड़ी| इसी बीच रामलीला में अहिरावण का स्वरूप बने शहर के मित्तू कूंचा निवासी भुवन वाजपेयी का कोई परिचित अंदर आने को हुआ लेकिन उसे पुलिस ने रोंका| जब उसने भुवन को आवाज दी तो वह युद्ध छोड़कर आ गये| अहिरावण ने सीओ सिटी शरद चन्द्र शर्मा से उसे अंदर लेने को कहा| लेकिन पुलिस ने उसे भीतर आने नही दिया| मायूस अहिरावण वापस युद्ध में चला गया|

मुख्य गेट पर काफी धक्का-मुक्की हो गयी| कोतवाल अनूप निगम व आवास विकास चौकी इंचार्ज बनी सिंह को काफी मसक्कत करनी पड़ी|