पुलिस के साथ मुठभेड़ में दो शातिर जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:पुलिस अधीक्षक संतोष मिश्रा के द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत जिले भर की पुलिस की नजर अपराधियों और संदिग्ध लोगों पर टेडी है| जिसके चलते पुलिस लगातार धरपकड अभियान चला रही है| जिसके चलते तकरीबन दो सैकड़ा आरोपी अब तक गिरफ्तार किये गये है| सोमबार को पुलिस की पुन: शातिरों से मुठभेड़ हो गयी| जिसमें दो आरोपी जख्मी हुए है|
मिली जानकारी के अनुसार स्वाट टीम प्रभारी कुलदीप दीक्षित कमालगंज की तरफ से अपनी टीम के साथ आ रहे थे| वही कानपुर-फतेहगढ़ मार्ग पर महरूपुर सहजू के निकट बाइक पर सबार दो शातिर पुलिस को देखकर भागने लगे| पुलिस के अनुसार जब उनका पीछा किया गया तो पता चला आरोपी ने गोलीबारी शुरू कर दी|
पुलिस ने भी जबाब में फायरिंग की| जिसमे विपिन पुत्र विधा सागर भत्तेपुर रौमा कमालगंज, कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के मोहल्ला कुटरा निवासी कन्हैया पुत्र रामकृष्ण जख्मी हो गये| पुलिस के अनुसार उनके पैर में गोली लगी| उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| जंहा उनका डॉ० धर्मेन्द्र कुमार ने मेडिकल किया| घटना की सूचना पर सीओ सिटी रामलखन सरोज पंहुचे और जाँच पड़ताल की|