पुलिस की मौजूदगी में सपाइयों ने फूंका सरकार का पुतला

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP

फर्रुखाबाद: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को उन्नाव में हिरासत में लेने से खफा सपा नेताओ ने पुलिस की मौजूदगी में पुतला फूंक दिया | सपा नेताओ ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की|

पार्टी के जिला कार्यालय आवास विकास में सपा कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी के नेतृत्व में एकत्रित हुये| उन्होंने लोहिया मूर्ति पर जाकर एक बैठक की| जिसके बाद उन्होंने पार्टी कार्यालय में ही प्रदेश सरकार का पुतला बनाया और बाहर फूंकने आ गये| तभी मौके पर मौजूद शहर कोतवाल अनूप निगम ने पुतला खुद छीनकर उसे नाली में फेंक दिया| तभी सपा जिलाध्यक्ष कार्यालय से बाहर आ गये| उन्होंने अपने पार्टी कार्यकर्ताओ से कहा क्या पुलिस से डरते हो जो पुतला उन्हें दे दिया|

इसके बाद कार्यकर्ता पुन: पार्टी कार्यालय में गये और दूसरा पुतला बनाकर उसमे पार्टी कार्यालय के भीतर ही आग लगाकर निकले| तब पुलिस मूक बनी देखती रही |पुलिस के सामने ही सरकार को जमकर कोसा गया| पूर्व मंत्री सतीश दीक्षित, सपा महासचिव समीर यादव,महानगर अध्यक्ष विजय यादव,युवजन सभा के जिलाध्यक्ष जीतेंन्द्र सिंह यादव सिरोली वाले, मंदीप यादव, जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव, युनूस अंसारी,रजत क्रांतिकारी,शशांक सक्सेना आदि मौजूद रहे|

शहर कोतवाल अनूप निगम ने बताया कि आलाधिकरियो के निर्देश पर कार्यवाही होगी|