पुलिस की मुखबरी पर ग्रामीण को गोली मारी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के ग्राम न्यामतपुर निवासी ग्रामीण को गम्भीर हालत में पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के लिंजीगंज अस्पताल में भर्ती कराया | ग्रामीण ने गोली मारने का आरोप लगाया है |

घायल ग्रामीण आशीष पुत्र नन्हेलाल जाटव के भाई श्रीकृष्ण ने बताया कि गाँव में ही दो पक्षों के बीच विवाद हो गया था| बाद में पुलिस गयी थी | पुलिस को आरोपी का पता बताने से खफा दबंगो ने मारपीट कर गोली चला दी| जिससे आशीष गम्भीर रूप से जख्मी हो गया| सूचना पर थानाध्यक्ष भुवनेश कुमार उसे लेकर लिंजीगंज अस्पताल पंहुचे| जंहा उसका उपचार शुरू किया गया |

थानाध्यक्ष का कहना है कि आपसी मारपीट में आशीष जख्मी हुआ है| गोली नही चली|