पुलिस की भर्ती में खिलाडियों को मिलेगी वरीयता: खेल मंत्री

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) प्रदेश सरकार के मंत्री खेल, युवा कल्याण, व्यावसायिक शिक्षा,एवं कौशल विकास के साथ साथ जिले के प्रभारी मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि खिलाडियों को लेकर सरकार प्रयासरत है| आगामी पुलिस की भर्ती में खिलाडियों को विशेष वरीयता दी जायेगी |
भोजपुर विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर के द्वारा नवादा दोयम में पंहुचे मंत्री ने कहा कि प्रदेश की योगी सरकार विकास को लेकर पूरा प्रयास कर रही है| सरकार खेल के क्षेत्र में कार्य करने वाले खिलाडियों के लिये भी अपना पूरा ध्यान किये है| सरकार ने खेल से रिटायर्ड होने वाले खिलाडियों को 20 हजार रूपये पेंशन देंने का फैसला किया है| वही खिलाडियों की ड्रेस आदि के लिये मिलने वाली धनराशि 2000 हजार से बढाकर 2500 रूपये कर दी गयी है| उन्होंने कहा जल्द प्रदेश सरकार पुलिस में भर्ती निकालने जा रही है| भर्ती में खिलाडियों को वरीयता मिलेगी| मंत्री ने गरीबों को कंबल वितरण किया|

बालीबाल खेलकूद प्रतियोगिता की विजयी बरेली की टीम को सांसद मुकेश राजपूत व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने ट्राफी प्रदान की| जिला महामंत्री विमल कटियार, विधायक अमर सिंह खटिक, नागेन्द्र सिंह राठौर, विधायक पुत्र कल्लू राठौर, एसडीएम अजीत सिंह, सीओ सिटी शरद चन्द्र शर्मा आदि रहे|