पुलिस कार्यप्रणाली से खफा भाकियू का थाने में प्रदर्शन

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) पुलिस व च्नकबंदी अधिकारीयों की कार्यवाही से आहत भारतीय किसान यूनियन ने थाने का घेराव कर धरना दिया| इसके आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग की| काफी देर चले हंगामे के बाद सीओ के भरोसे पर प्रदर्शनकारी शांत हुए|
गुरुवार को भाकियू के जिलाध्यक्ष अरविन्द शाक्य के नेतृत्व में सर्जनो कार्यकर्ता थाने आ धमके उन्होंने थाने के दरोगा अभय सिंह व चकबंदी अधिकारीयों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया| किसान यूनियन ने आरोप लगाया की दरोगा अभय सिंह के साथ ही चकबंदी अधिकारीयों ने व्लाक अध्यक्ष कमालगंज संतराम व अन्तराम के सरसों के खेत को जबरन जुतवाकर कब्जा करा दिया|
जब इस सम्बन्ध में थाना पुलिस ने फोन पर सम्पर्क किया गया तो थानाध्यक्ष ने जेल भेजने की धमकी दी| काफी देर चले प्रदर्शन के दौरान सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह आ गये| उन्होंने किसानों से बात की| संगठन के नेता दरोगा को निलम्बित करने पर अड़ गये| जिसके बाद सीओ ने उन्हें भरोसा दिया की मामले की जाँच करायी जायेगी| दोषी पाए जाने पर दरोगा पर कार्यवाही होगी| इसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया|
भाकियू जिलाध्यक्ष ने बताया की सीओ के भरोसे पर धरना समाप्त हुआ है| यदि कार्यवाही नही हुई तो किसान यूनियन बड़ा आन्दोलन करेगी| रामसेवक सक्सेना, बाबू सिंह, सत्यराम राजपूत, अमर सिंह, छविनाथ सिंह,मुकेश शर्मा आदि रहे|