पुलिस कर्मियों पर जमकर बरसे एसपी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:( जहानगंज)पुलिस अधीक्षक मोहित गुप्ता ने मंगलवार को थाने का औचक निरीक्षण कर लापरवाह पुलिस कर्मियों की जमकर क्लास लगा दी| साथ ही साथ कार्य में सुधार लाने के निर्देश दिये|

मंगलवार दोपहर जहानगंज थाने पहुंचेएसपी को देख हड़कम्प मच गया |एसपी ने कार्यालय मुंशी अशोक भदौरिया से 107/106,110 जी, व गुंडा एक्ट कार्रवाई की जानकारी ली। जब उन्होंने रजिस्टर देखा तो उसमे कार्रवाई दर्ज नही थी| यह देख एसपी का पारा चढ़ गया। पुलिस अधीक्षक कंप्यूटर कक्ष में पंहुचे जंहा उन्हें सिपाही तुलसीराम बिना वर्दी के नजर आया तो उन्होंने उसकी क्लास लगा ली| उन्होंने छत पर कबाड़ देख थानाध्यक्ष संजय गुप्ता से निस्तारण के निर्देश दिये| साथ ही कार्य में सुधार के निर्देश दिये|