पुराने विवाद में दो पक्षों में मारपीट,फायरिंग, दो घायल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बाइक से जा रहे युवकों के साथ विवाद हो गया| जिसमे मारपीट हुई| बाइक सबार युवकों नें फायरिंग करने का आरोप लगाया| घटना के बाद घायल का उपचार लोहिया में किया गया|
शहर कोतवाली क्षेत्र के मसेनी निवासी अरमीत कटियार पुत्र अशोक कटियार नें बताया कि वह अपने साथ सनी व अंकित ठाकुर पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी मसेनी के साथ बाइक से भोलेपुर जा रहा था| उसी दौरान जब वह कोतवाली फतेहगढ़ क्षेत्र के लोको रोड़ पर पंहुचा तो वहां खड़े कुछ युवकों नें विवाद शुरू कर दिया| जिसका विरोध किया तो मारपीट लाठी-डंडो से करने लगे| इसके साथ ही एक युवक नें तमंचे से फायरिंग कर दी|
घटना के दौरान अरमीत व अंकित जख्मी हो गया| घटना के बाद घायल कोतवाली पंहुचे जंहा से उन्हें मेडिकल के लिए लोहिया अस्पताल भेजा गया| घटना की जानकारी होंनें और तकरीबन एक सैकड़ा लोग लोहिया अस्पताल पंहुचे| लोहिया अस्पताल में पहले चरण में अरमीत का मेडिकल किया गया| लेकिन दूसरे साथी की मजरूमी चिठ्ठी ना आने से उसका मेडिकल नही हो सका| लोहिया अस्पताल के ईएमओ डॉ० अभिषेक चतुर्वेदी नें बताया कि अभी गोली लगने की पुष्टि नही हो पा रही है| घायल का एक्सरे होंने के बाद मामले का पता चल सकेगा|
कर्नलगंज चौकी इंचार्ज तेजबहादुर सिंह नें बताया कि पुराना विवाद बताया जा रहा है| मारपीट और फायरिंग की सूचना मिली है| तहरीर मिलने पर पुलिस पानी कार्यवाही करेंगी|
बारूद के मुहाने पर खड़ा मसेनी चौराहा, किसी भी दिन हो सकती बड़ी बारदात
फतेहगढ़ और फर्रुखाबाद कोतवाली की सीमा पर मसेनी चौराहे के आस-पास अराजक तत्वों की चहलकदमी किसी से छिपी नही है| लेकिन पुलिस इस ओर ध्यान नही दे रही| यदि पुलिस नही चेती तो किसी भी दिन बड़ी घटना से इंकार नही किया जा सकता|