पुरानी खुन्नस में ताबड़तोड़ फायरिंग,चार जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज) एसपी संतोष मिश्रा ने दीवाली के त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके मनाने के लिये लाख जतन किये| लेकिन दीवाली पर अपराधी मानसिकता के लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर यह बता दिया की वह पुलिस के किसी भी प्रयास से सुधरने वाले नही है| जिसके चलते दबंगों की फायरिंग से तीन बच्चीयों सहित चार जख्मी हो गये| उन्हें लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया| हालत गम्भीर होने पर दो को रिफर कर दिया गया|
थाना क्षेत्र के ग्राम मीरपुर में बीते दो महीने पूर्व दो पक्षों में विवाद के बाद पथराव हो गया था| जिसको लेकर दोनों पक्षों में खुन्नस चल रही थी| दीवाली पर आखिर वह खुन्नस खूनी हो गयी| मारपीट व फायरिंग होने पर संजीव यादव् की 11 वर्षीय पुत्री टिंकल, सुआ लाल की 8 वर्षीय पुत्री प्रिंशी,उदय पाल की 16 वर्षीय पुत्री मोहनी व 45 वर्षीय सर्वेश पुत्र लन्कुश यादव घायल हो गये| सभी घायलों को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया| जंहा से टिंकल व सर्वेश को हालत गम्भीर होने पर रिफर किया गया|
घटना की सूचना मिलने पर एएसपी त्रिभुवन सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद राजवीर सिंह आदि फ़ोर्स के साथ निजी अस्पताल पंहुचे जंहा उन्होंने जाँच पड़ताल की| घायलों ने गाँव के ही पवन पुत्र महेश यादव व उनके साथियों पर फायरिंग कर गोली मारदेने का आरोप लगाया है|
एएसपी त्रिभुवन सिंह ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच बाद तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|