पुण्यतिथि पर याद किए गए समाजवादी राजनारायण

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: समाजवादी नेता लोकबंधु राजनारायण की 31 वीं पुण्यतिथि पर रविवार को सपा नेताओ ने याद कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला| उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय आवास विकास में आयोजित गोष्ठी में अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने कहते हुये कहा कि राजनारायण लोहिया के चुनाव में उसके साथ फर्रुखाबाद आकर रहे| सपा की वह पार्टी है जो अपने महापुरुषों को याद रखती है| उन्होंने कहा कि जो लोग धारा के विपरीत चलते है वह इतिहास बनते है| महानगर अध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि हमे महापुरुषों के जीवन से कुछ सीखना चाहिए| उनके बताये हुये मार्ग पर चलना चाहिए|

महासचिव मंदीप यादव ने गोष्ठी में आगामी 2019 का चुनाव जीतने पर बल दिया| जिला प्रवक्ता पुष्पेन्द्र यादव ने भी अपने विचार रखे| महेन्द्र सिंह कटियार ने कहा कि राजनरायण ने अपना राजनितिक जीवन निडरता पूर्वक पूरा किया| उनकी सभी सराहना करते है| अनिल श्रीवास्तव, ओमप्रकाश शर्मा, इलियास मंसूरी, युवा सपा नेता तोषित प्रीत, कल्लू मिश्रा, अरुण, अरविन्द यादव आदि रहे| संचालन संजीब कुमार ने किया|