ब्रेकिंग: पीड़ित बेबा की मदद में सपा व्लाक प्रमुख सहित कई ने बढाये हाथ

EDITORIALS FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

rashidsadhnaफर्रुखाबाद: बीते दिन जेएनआई पर प्रकाशित समाचार के बाद कमालगंज के व्लाक प्रमुख राशिद जमाल और उसके बड़े भाई विधान सभा प्रभारी अरशद जमाल सिद्दीकी ने महिला की मदद में आपने हाथ आगे बढाये है| उन्होंने महिला के लिये आर्थिक मदद जेएनआई टीम को उपलब्ध करायी है| इसके साथ ही साथ अन्य कई ने भी मदद के लिये हाथ आगे बढाये है|

कमालगंज के नवनिर्वाचित व्लाक प्रमुख राशिद जमाल सिद्दीकी ने कहा है की पीड़ित चाहे उनके विधान सभा क्षेत्र या विकास खंड क्षेत्र का हो या कही का हो हर पीड़ित की मदद करना समाजवादी पार्टी के सच्चे सिपाही का फर्ज है| उन्होंने महिला की मदद में 5000 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी है| जिससे महिला के पैर के आपरेशन में सहयोग होगा| विधान सभा प्रभारी अरशद जमाल सिद्दीकी ने अन्य लोगो से भी बेबा की मदद करने की अपील के साथ ही उसके जल्द स्वास्थ्य होने की कामना भी की है| धनराशि जेएनआई टीम द्वारा महिला के घर भेजी जायेगी

वही खबर प्रकाशित होने के बाद वृद्ध महिला की मदद में जनपद कन्नौज के जलालाबाद के चिकित्साधिकारी समाजसेवी डॉ० देवदत्त राजपूत ने 2100 रुपये महिला को भेजे है| उनका कहना है की जब उत्तराखंड और नेपाल में कोई दैवीय आपदा आती है तो हम सभी के वेतन से रुपये काटे जाते है और उन रुपयों से किसको कितनी मदद मिलती है यह कोई नही देखता| अपने जनपद में यदि कोई महिला पीड़ित है तो हम सभी का फर्ज है की उसकी मदद में आगे आये|

ग्राम प्रधान गौसपुर के पति उवैस ने 1000 हजार रुपये मदद में दिये है| वही कमालगंज के समीर नर्सिंग होम के संचालको की तरफ से महिला की मदद में 1000 हजार रुपये की नकद धनराशि भेजी है| अन्य कई संघटन व राजनीति से सम्बन्धित लोग महिला की मदद में आगे आने का मन बना रहे है| धनराशि जेएनआई टीम द्वारा महिला के घर भेजी जायेगी| अब तक जेएनआई के पास 9100 धनराशि एकत्रित हो चुकी है|
आप भी वृद्ध बेबा की मदद करने के लिये जेएनआई के 9453017100 नम्बर पर सम्पर्क कर सकते है|