पीड़िता के पक्ष में कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics-BJP Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: उन्नाव की रेप पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग के लिए समर्थन जुटाने के लिए प्रदेश कांग्रेस ने हस्ताक्षर अभियान चलाया| जिसमे लगभग चार सैकड़ा लोगों ने हस्ताक्षर किये|
फतेहगढ़ के दुर्गा नारायण महाविधायल के निकट जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसी एकत्रित हुए| उन्होंने उन्नाव रेप पीडिता को न्याय दिलाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाया| जिसमे तकरीबन चार सैकड़ा लोगों ने अपने हस्ताक्षर किये|
जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी उन्नाव की बेटी के साथ खड़ी हुई है। हम सब अंतिम लड़ाई तक बेटी के साथ हैं। जब तक हमारी बेटी को न्याय नहीं मिल जाए।
युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शुभम तिवारी नें कहा की कहा कि हम अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करते रहेंगे। प्रदेश सचिव कौशलेन्द्र सिंह यादव ने कहा कि  कहा कि बेटी की सुरक्षा की बात करने वाले ही उनका रेप करते हैं। इन लोगों से अपनी बेटी बचानी है तो सरकार बदलो।
राकेश सागर, राजेन्द्र नरायन मिश्रा, पुन्नी शुक्ला, दीप्ती सिंह, विजय कटियार,  दीपक मिश्रा आदि रहे|