पीडब्लूडी व सीएमओ कार्यालय में साहब से लेकर चपरासी तक दो दर्जन मिले गायब

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र पैंसिया ने अचानक विभागों का दौरा किया तो कर्मियों की कर्तव्य निष्ठा साफ़ दिखी| 11 बजे तक विभागों के साहब से लेकर चपरासी तक एक दर्जन आधिकारियों का वेतन रोंक कर जबाब तलब भी किया गया है|
गुरुवार को सीडीओ ने लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड में अधिशाषी अभियंता का कार्यलय का 10:15 पर दौरा किया| सीडीओ के अचानक पंहुचने से कर्मियों के हाथ पैर फूल गये| सीडीओ को अधिशाषी अभियंता के साथ ही वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ओमवीर,वरिष्ठ सहायक वरुण गुप्ता.संजीब मिश्रा, नितेश कुशवाह (द्वितीय) , मयंक दुबे वरिष्ठ सहायक, चपरासी राममोहन, चौकीदार सुरेश पाल गायब मिले| उपस्थित पंजिका में हस्ताक्षर नही मिले| इसके साथ ही सहायक अभियंता विकास चौहरी के कक्ष में भी ताले लटके मिले|
इसके बाद सीडीओ ने निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता कार्यलय में जाकर देखा तो अधिशाषी अभियंता अनुपस्थित मिले| वहीं प्रशासनिक अधिकारी संतोष श्रीवास्तव 6 मई से गायब मिले| प्रधान सहायक प्रदीप कुमार,वरिष्ठ सहायक परवीन जहाँ दो दिन से गायब मिले| वरिष्ठ सहायक सौरभ श्रीवास्तव, संजय यादव,प्रदीप कुमार कनिष्ठ सहायक , चपरासी पंकज कुमार शर्मा भी गायब मिले|
इसके बाद सीडीओ ने मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय की तरफ रुख किया| जंहा  सीएमओ गायब मिले| एआरओ ज्ञान सिंह,चीफ फार्मासिस्ट चक्र सिंह,राजीब बघेल,कनिष्ठ सहायक मनीष कटियार व मददगार गायब मिले|  राजीब सिंह बघेल बीते 1 अप्रैल 2019 से लगातार गायब मिले|
सीडीओ ने बताया कि गायब मिले सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटा गया है और एक सप्ताह के भीतर जबाब तलब भी किया गया है| संतोष जनक जबाब ना देने पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी|