पीटी में प्रथम स्थान पाने वाले छात्रों को किया सम्मानित

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन हमारे स्‍कूल

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) जिला क्रीड़ा प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर प्रथम स्थान पाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया| पुरस्कार पाकर छात्र फुले नही समाये| बच्चों को फल वितरण किया गया|
बीते 5 नवंबर को 34 वीं जनपदीय बाल क्रीडा प्रतियोगिता आयोजित की गयी थी| जिसमे
पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने पीटी प्रदर्शन में प्रथम स्थान प्राप्त किया था| जिसके बाद गुरुवार को पूर्व माध्यमिक विद्यालय परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया| जिसमे मुख्य अतिथि थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद जौहर ने बच्चों को फल वितरण कर उत्साहवर्धन किया। वहीं थानाध्यक्ष जयंती प्रसाद गंगवार ने शिक्षा व पर्यावरण से संबंधित कई रोचक प्रसंग बच्चों को सुनाए।