पीके के पालिका ईओ बनने से कर्मियों का वेतन लटका

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA

फर्रुखाबाद : नगर पालिका चुनाव को देखते हुये जिलाधिकारी मोनिका रानी ने नगर पालिका फर्रुखाबाद के अधिशासी अधिकारी का चार्ज कायमगंज नगरपालिका के ईओ पीके श्रीवास्तव को दे दिया था| लेकिन उनके ईओ बनने से पालिका कर्मियों का वेतन लटक गया है|
तात्कालीन ईओ रोली गुप्ता को शासन ने तबादला मुगलसराय (चंदौली)कर दिया था| जिसके बाद बीते 2 नबम्वर को जिलाधिकारी मोनिका रानी ने ईओ का चार्ज पीके श्रीवास्तव को दे दिया| लेकिन उनको वित्तीय चार्ज नही दिया| जिससे पालिका कर्मियों का वेतन लटक गया| यूपी सफाई संघ ने जिलाधिकारी कार्यालय पंहुचकर ज्ञापन सौपा| जिसमे कहा गया की वर्तमान ईओ पीके श्रीवास्तव को वित्तीय अधिकार ना मिलने से कर्मचारियों का वेतन लटक गया है|
इस दौरान संगठन के जिलाध्यक्ष नीरज वाल्मीकि, सत्यपाल, मुकेश, धर्मेन्द्र कुमार आदि रहे|