पीएम के जन्मदिन को सेवा सप्ताह के रूप में मनायेगी भाजपा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP सामाजिक

फर्रुखाबाद: पीएम नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितम्बर के चलते भाजपा सेवा सप्ताह कार्यक्रम आयोजित करेगी| जिसके प्रथम दिन मरीजों को फल वितरण कर किया गया|
नगर के आवास विकास स्थित लोहिया अस्पताल पंहुच सांसद मुकेश राजपूत, विधायक नागेन्द्र सिंह राठौर, अमर सिंह खटिक व जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत नें मरीजों को फल वितरण किया|
सांसद मुकेश राजपूत ने कहा  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में अच्छी स्वास्थ्य सुविधाएं देने का कार्य किया है आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से गरीबों का कल्याण किया जा रहा है |जिलाध्यक्ष भूदेव सिंह राजपूत ने कहा पार्टी ने तय किया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाया जाएगा जिसके अंतर्गत लोहिया अस्पताल में फल वितरण करके रोगियों का हालचाल जाना गया है।  भोजपुर विधायक नागेंद्र सिंह राठौर, कायमगंज विधायक अमर सिंह खटीक ने भी विचार व्यक्त किये|
इस दौरान पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार,कार्यक्रम प्रभारी दिनेश कटियार, पूर्व महामंत्री विमल कटियार, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह राठौर, प्रदीप सक्सेना, भास्कर दत्त द्विवेदी, जिला महामंत्री संदीप शाक्य, नगर अध्यक्ष हिमांशु गुप्ता, फतेहगढ़ मंडल अध्यक्ष रामवीर सिंह, चौहान जिला उपाध्यक्ष डॉ० प्रभात अवस्थी, संजीव गुप्ता, राजकुमार वर्मा, शिवांग रस्तोगी आदि रहे|