पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने भी मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:(कंपिल)भाजपा के वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 68 वां जन्मदिन नगर के चौराहे पर बड़ी धूमधाम से मनाया गया।
पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने केक काटकर माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का तिलक लगाकर जन्म दिन मनाया।भाजपा सरकार की उपलब्धियों को बताया गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का 68 वां जन्मदिन कंपिल नगर के चौराहे पर डॉ० ब्रजेश राजपूत के आवास पर मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नव निर्वाचित कंपिल मंडल अध्यक्ष आकाश राजपूत ने भाजपा की उपलब्धियों के बारे में बताया ।कार्यकर्ताओं को चुनाव में अभी से जुट जाने को कहा। युवाओं की एकजुटता देखने को मिली।
इस दौरान पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष लालाराम शाक्य,कंपिल मंडल अध्यक्ष आकाश राजपूत (पिछड़ा वर्ग मोर्चा),जिला महामंत्री सतीश शाक्य (पिछड़ा वर्ग मोर्चा),कायमगंज मंडल अध्यक्ष अखिल शाक्य (पिछड़ा वर्ग मोर्चा),जिला मीडिया प्रभारी अम्बुज गंगवार(पिछड़ा वर्ग मोर्चा), स्वदेश राजपूत,शहाना बेबी,नंदराम शाक्य,अलोक राजपूत,देवेश राजपूत फरमान आदि लोग रहे।