पिकअप व टैम्पो में भिड़त,वृद्ध की मौत महिला जख्मी

ACCIDENT CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) टैम्पो व पिकअप की भिड़त होने पर वृद्ध की मौत हो गयी जबकि महिला जख्मी हो गयी| महिला को उपचार हेतु सीएचसी में भर्ती किया गया है|
थाना क्षेत्र के खुदागंज स्थित पशु चिकित्सालय के निकट कमालगंज से गुरससहायगंज जा रहे सबारी से भरे टैम्पो को सामने से आ रहे तेज रफ्तार लोडर ने टक्कर मार दी| जिससे एक अज्ञात वृद्ध व महिला 40 वर्षीय सुमन पत्नी संतराम निवासी गदनापुर थाना कमालगंज जख्मी हो गये| उन्हें सीएचसी लाया गया| जंहा वृद्ध को मृत घोषित कर दिया गया| जबकि महिला को भर्ती किया गया|
चौकी इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया की टैम्पो व लोडर पुलिस के कब्जे में है| तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा|