पार्टी से खिन्नता के चलते भाजयुमों जिलामंत्री ने छोड़ा पद

FARRUKHABAD NEWS

फर्रुखाबाद: लोक सभा चुनाव सर पर है| इस चुनावी मौसम में यदि कार्यकर्ता खिन्नता के चलते पद छोड़नें लगे तो पार्टी की सेहत के लिए अच्छा नही है| शनिवार को भाजयुमो के जिलामंत्री ने पार्टी से खिन्नता के चलते त्यागपत्र दे दिया है| जो संगठन में चर्चा का विषय बना हुआ है| भाजपा युवा मोर्चा के जिलामंत्री रहे रोहित शाक्य ने संगठन के जिला प्रभारी भास्कर दत्त द्विवेदी ने को अपना त्यागपत्र सौप दिया| रोहित ने जेएनआई को बताया की पार्टी के कार्यक्रमों में उन्हें आने के लिए सूचना नही दी जाती थी| उसका भाजयुमो की सूची से नाम गायब कर दिया गया| इस लिए उन्होंने पद से त्यागपत्र दे दिया| वह पार्टी के कार्यकर्ता बने रहेंगे|