पांच दिनों में अन्ना पशु पकड़ने के आदेश

FARRUKHABAD NEWS कृषि जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:जिलाधिकारी मोनिका रानी ने पशु पालन विभाग के चर्चित गौसदन का दौरा किया| उन्होंने कहा की हर हाल में 10 जनवरी तक अन्ना पशु पकड़कर गौसदन में बंद किये जाये| इसके साथ ही साथ चारे की व्यवस्था एक महीने भर की एक साथ ही करने के निर्देश दिये| यही वह गौसदन है जिसमे एक सैकड़ा से जादा गायों की मौत हो सकी है|
थाना मऊदरवाजा क्षेत्र के चर्चित कटरी धर्मपुर के गौसदन का निरीक्षण करने डीएम लाव लस्कर के साथ पंहुची| उन्होंने गौसदन से सम्बन्धित अभिलेख देखे और 30 बीघा और भूमि में चारा बोने के निर्देश दिए| पुलिस ने ही 42 बीघा में चारा बोया जा चुका है| उन्होंने गौसदन मैनेजर प्रमोद श्रीवास्तव को व्यवस्था दुरस्त रखने के निर्देश दिये| इसके साथ ही रात में दो होमगार्ड की डियूटी हर हाल में लगाये जाने के कड़े निर्देश दिये|
उन्होंने गौसदन की भूमि पर वन विभाग की पौधशाला खोले जाने कड़ी आपत्ति जाहिर की और पौधशाला को हटाकर उस भूमि पर भी चारा बोये जाने के निर्देश दिए| इस दौरान एडीएम विवेक श्रीवास्तव,तहसीलदार सदर प्रदीप कुमार,ईओ रमेश यादव आदि रहे|