पांचवीं बार पधारे रेटगंज के राजा

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: गणेश महोत्सव को लेकर श्रधालुओ में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है| भक्त पूरे भक्ति भाव के साथ गणपति की पूजा में लीन है| यही नजारा रेटगंज के राजा के दरवार में देखने को मिल रहा है| जंहा अपनी मनोकामना पूरी होने की मनौती मांगी जा रही है| भक्तो को गजानन पर पूरा भरोसा है कि गणपति उनका दुःख हर लेंगे|

शहर क्षेत्र के रेटगंज में राजू गुप्ता, सुरजीत, अजीत, मुकेश, गोविंदा , आकाश, भूरेलाल ने मिलकर पांचवीं बार गणपति (रेटगंज के राजा) की स्थापना की गयी है| रेटगंज के राजा सभी का मनोरथ पूर्ण कर रहे है| गणपति की सुबह आठ बजे और शाम को आठ बजे आरती व प्रसाद वितरण किया जाता है| आरती के दौरान भीड़ भी अधिक मात्रा में होती है| वही रात में भजन के दौरान झांकी भी सजाई जा रही है|

पांचवीं बार गणपति की स्थापना करने से कमेटी के सदस्य व श्रद्धालु अपने को धन्य मान रहे है| 3 सितम्बर को प्रतिमा का विसर्जन गंगा घाट पर किया जायेगा|