पपड़ी खाने के चक्कर में बहनों में चले ईंट-पत्थर

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) पपड़ी खाने के चलते दो बहनों में जमकर मारपीट हो गयी| इस दौरान दोनों में ईंट-पत्थर भी चल गये| पुलिस ने मामले की जाँच पड़ताल की|
थाना क्षेत्र के ग्राम गाँधी में दो सगी बहनों मधु व पूनम का विवाह हुआ है| उनका घर आमने-सामने है| मधु ने अपने भाई अनुज से पपड़ी मंगायी थी| जिस पर अनुज जब पपड़ी लाया तो उसने मधु को पपड़ी ना देकर बड़ी बहन पूनम को पपड़ी दे दी| यह देखकर मधु ने विरोध कर दिया| जिससे दोनों में विवाद हो गया| जमकर मारपीट के साथ ही दोनों में ईंट-पत्थर भी चल गये|
घटना की सूचना मिलने पर डायल 100 पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस दोनों को थाने ले आयी| जंहा पुलिस ने जाँच पड़ताल की|बाद में दोनों का राजीनामा करा दिया गया| प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार  ने बताया कि दोनों में समझौता हो गया| इस लिए कोई कार्यवाही नही की गयी|