पथ संचलन से जनता में होता आत्मविश्वास का संचार

FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:हिंदू नववर्ष पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) की ओर से रविवार को पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन में सैकड़ों की संख्या में स्वयंसेवक शामिल हुए। स्वयंसेवक कतारबद्ध होकर शहर के तमाम इलाकों से निकले। इस दौरान स्वयंसेवकों के ऊपर कई जगह पुष्प वर्षा भी की गई। पूर्ण गणवेश में अनुशासित ढंग से चल रहे पथ संचलन को देखने के लिए शहरियों की खूब भीड़ भी जुटी।
पथ संचलन की शुरूआत शहर के पटेल पार्क से हुई जो बजरिया, तिकोना, पक्कापुल, चौक, नेहरुरोड, घुमना, लाल दरवाजा से फतेहगढ़ मार्ग से होता हुआ क्रिश्चियन कालेज मैदान में समाप्त किया गया| वही भोलेपुर के विवेका नंद स्कूल से पथ संचलन भी इसी सभा स्थल पर पंहुचा जंहा बैद्दिक कार्यक्रम किया गया| स्वयंसेवी संगठनों के कार्यकर्ताओं व महिलाओं ने कई जगह पुष्प वर्षा भी की। पथ संचलन में सबसे आगे भारत माता का रथ चल रहा था|
पथ संचलन समाप्त होने के बाद एक सभा हुई। सभा में मंच पर संजय कुमार, जिला संघ चालक डॉ० सुबोध यादव,सह जिला संघ चालक वीरेन्द्र कुमार, कार्यक्रम के अध्यक्ष बाबू सिंह दद्दू, नगर संघ चालक ओमवीर आदि रहे| जिसमे कहा गया की कहा कि संघ वर्ष प्रतिपदा को अपने आरंभिक काल से ही एक उत्सव के रूप में मनाता आ रहा है। विक्रम संवत के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा गया कि भारत की समय गणना दुनिया में सबसे ज्यादा वैज्ञानिक है। संघ द्वारा समय-समय पर किए जाने वाले पथ संचलन के उद्देश्य की चर्चा करते हुए कहा कि जब हम स्वयं सेवक पंक्तिबद्ध होकर अनुशासन में सड़कों पर संचालन करते हुए निकलते हैं तो इससे बिना कुछ बोले देश की जनता में आत्मविश्वास का संचार होता है।
इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह,सांसद मुकेश राजपूत,विधायक मेजर सुनील दत्त द्विवेदी, डॉ० रजनी सरीन,शैलेन्द्र सिंह राठौर,रुपेश गुप्ता,राघव दत्त मिश्रा, दिलीप भारद्वाज, रामानंद कटियार, अभय मिश्रा,नरेन्द्र पाण्डेय, दिलीप अग्निहोत्री, प्रभात मिश्रा, पियुष त्रिपाठी, शिवम दुबे, रानू दीक्षित, शशांक शेखर मिश्रा, जिला घोष प्रमुख सर्वेश शुक्ला आदि रहे|