पत्नी से विवाद में युवक ने फांसी लगाकर जान दी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:(कमालगंज) पत्नी से विवाद में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी| पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
थाना क्षेत्र के ग्राम कीरतपुर निवासी 35 वर्षीय सुनील पुत्र हरिओम का पत्नी नन्ही से विवाद हो गया था| जिसके बाद पत्नी मायके चली गयी| नन्ही अपनी पुत्री रोशनी को भी साथ ले गयी| पत्नी के मायके जाने के बाद उसने अपने पुत्र अनमोल को खाना खिलाया| खाना खाने के बाद अनमोल घर के बाहर खेलने चला गया|
जिसके बाद सुनील ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| दोपहर के बाद जब अनमोल घर पर लौटा तो उसने पिता को कमरे के भीतर बंद पाया| पड़ोस के घर से कूदकर जब अनमोल भीतर पंहुचा तो उसने पिता को फांसी पर लटका पाया| जिसके बाद मौके पर भोजपुर चौकी इंचार्ज हरेंद्र सिंह पंहुचे| उन्होंने जाँच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया|
चौकी इंचार्ज ने बताया की मृतक का पत्नी से विवाद हो गया था| जिसके चलते उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली| शव का पोस्टमार्टम कराया गया| अभी किसी प्रकार की तहरीर नहीं आयी| तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी|