पत्नी को कुल्हाड़ी से काट शव कुएं में फेंका

Uncategorized

फर्रुखाबाद: आवारा पति ने मामूली विवाद में पत्नी प्रेमवती उर्फ़ प्रेमा की कुल्हाड़ी से काटकर ह्त्या कर दी और उसके शव को साइकिल से ले जाकर कुएं में फेंक दिया| पुलिस ने पति, उसकी माँ व बाप को हिरासत में लेकर शव बरामद कर लिया| पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक व सीओ ने मौके पर जाकर जांच-पड़ताल की|

दिल को दहला देने वाली यह बारदात थाना कमालगंज के मोहल्ला नई बस्ती निवासी ३५ वर्षीय महेंद्र राठौर ने की है| बेरोजगार होने के कारण घर में कलह बनी रहती थी| महेंद्र पेट दर्द की बीमारी से भी पीड़ित है| पत्नी से विवाद होने पर बीते दिनों उसने प्रेमा को कुल्हाड़ी से काट डाला और शव गायब करने के बाद १७ जून को थाना पुलिस तथा मोबाइल फोन पर ससुराल वालों को सूचना दी कि पत्नी गायब हो गई है|

बीते दिनों किसी पड़ोसी ने महेंद्र की ससुराल कन्नौज के ग्राम ईसुब्पुर में सूचना दी कि प्रेमा की हत्याकर शव गायब कर दिया गया और उसके ससुराल वाले घर से भाग जाने की फिराक में हैं| इसी जानकारी महेंद्र के साले श्यामबाबू व रामगोपाल आदि परिजन महेंद्र के घर पहुंचे जिन्होंने उसकी पिटाई कर प्रेमा के बारे में जानकारी की| तब महेंद्र ने बताया कि सिंघीराम्पुर भटपुरा मार्ग पर छेदा सिंह के कुएं में बोरे में बंद कर फेंका है|

प्रेमा के मायके वालों ने महेंद्र व उसकी माँ गुमटा को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया| व देबर अनिल व मिंटू घर से फरार हो गए| एसओ सुनील कुमार ने आज कुएं में कटिया डलवाकर शव की बोरी को बाहर निकलवाया|

प्रेमा का ८ वर्ष पूर्व विवाह हुआ था| उसके ६ वर्ष की पुत्री राधा व ९ महा का बच्चा भी है| राधा ने पुलिस को बताया कि पापा, दादी, बुआ, आरती व चाचा ने मिलकर मम्मी को मार डाला है| पुलिस ने महेंद्र के रसोई घर से उस हथियार को भी बरामद कर लिया जिससे प्रेमा की ह्त्या कर दी गयी|