पंचतत्व में विलीन हुये त्यागी महाराज

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: वर्तमान ने सिलीगुडी के आश्रम में प्रवास कर रहे गोविन्द दास त्यागी जी महाराज पंचतत्व में विलीन हो गये| उनके शव को फ़तेहगढ़ स्थित किला घाट आश्रम पर लाया गया| जंहा उनके अंतिम दर्शन को श्रधालुओ की भारी भीड़ उमड़ी|शुक्रवार को त्यागी जी महाराज का पार्थिव शरीर आते ही हजारो की संख्या में उनके भक्त अंतिम दर्शन को पंहुचे और उनके शव पर श्रद्धा सुमन अर्पित किये| सभी की आँखे नम थी| जिसके बाद ग्राम विजाधरपुर निवासी महेश दुबे ने उनके शव का अंतिम संस्कार किया| सभी ने उनकी आत्मा की शांति के लिये भगवान से प्रार्थना की|

इस दौरान बीजेपी नेता शिवम् दुबे, राजीव तिवारी, निर्मलदुबे, अश्वनी सिंह, रजत कुमार, नीलेंद्र दुबे गोपाल तिवारी आदि भी अंतिम दर्शन के लिये पंहुचे|