न्यायालय का बहिष्कार कर अधिवक्ताओं ने काटा हंगामा

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: बार एसोसिएशन को जानकारी दिये बिना ही कचेहरी की कैंटीन से खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के नमूने भरने से विवाद खड़ा हो गया| जिसके चलते अधिवक्ताओं ने अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी कोर्ट का बहिष्कार कर दिया और किसी भी अधिवक्ता को कोर्ट में प्रवेश नही करने दिया|
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विश्राम सिंह यादव व संयुक्त सचिव राजेन्द्र सिंह यादव ने कहा है कि  कहा है कि अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा बिना बार एसोसिएशन को बताये अभिहीत अधिकारी खाद्य सुरक्षा औषधि प्रशासन के द्वारा कैंटीन की जाँच करायी गयी| अधिवक्ताओं के लिये बार एसोसिएशन मन्दिर है|
जिसमे किसी भी संस्था व व्यक्ति का दुर्भावना से प्रवेश करना उसे दूषित करने जैसा है| इसी कार्यवाही से अधिवक्ता भड़क गये और उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया| हंगामा होने की सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ० अनिल कुमार मिश्रा, अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह, सीओ सिटी रामलखन सरोज, कोतवाल अजय नारायण सिंह आदि भारी पुलिस बल के साथ आ गये| उन्होने अधिवक्ताओं को समझाने का प्रयास किया|लेंकिन अधिवक्ता नही माने|
जिला जज से वार्ता हुई विफल
अधिवक्ताओं से वार्ता को जिला जज ने बुलाया| उनसे वार्ता करने संयुक्त सचिव राजेन्द्र यादव, अनुशासन समिति के सदस्य दीपक द्विवेदी, कृष्ण कुमार पाण्डेय, सुनील दिवाकर आदि अधिवक्ता पंहुचे| लेकिन वार्ता नही बनी| जिससे बहिष्कार जारी है|
संयुक्त सचिव राजेन्द्र यादव ने बताया कि  शुक्रवार को अध्यक्ष और महासचिव भी वार्ता करेंगे| उन्होंने बताया कि शुक्रवार को बार कौंसिल आफ यूपी भी हड़ताल पर रहेगी|