नो एंट्री में ट्रक घुसने पर नदी सेना का पुलिस से विवाद

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद : शहर कोतवाली क्षेत्र के लाल दरवाजे से नो एंट्री में ट्रक घुस जाने पर उधर से गुजर रहे नंदी सेना के कार्यकर्ताओ का पुलिस कर्मियों से विवाद हो गया| बाद में पुलिस ने रिश्वत लेकर अंदर भेजे ट्रक का चालान कर दिया|
गुरुवार को सुबह नंदी सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी शहर से लाल दरवाजे की तरफ आ रहे थे| तभी नोएंट्री में एक ट्रक घुस गया| जिससे लिंजीगंज मोड़ के निकट जाम की स्थित बन गयी| इस बात से आक्रोशित नंदी सेना कार्यकर्ता पिकेट पर तैनात सिपाहियों से विवाद करने लगे| उन्होंने आरोप लगाया कि 100 रूपये लेकर ट्रक नोएंट्री में घुसा है| विवाद जादा बढने पर सिपाहियों ने कादरी गेट चौकी इंचार्ज को सूचना दी|
सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज अंगद सिंह मौके पर आ गये| उन्होंने विवाद जादा बढने पर ट्रक को बाहर निकाला और उस पर जुर्माना कर दिया| मजे की बात यह है कि क्या चौकी इंचार्ज को इस बारे में जानकारी नही की सिपाही रूपये बसूल कर नोएंट्री में वाहनो का प्रवेश कराते है| विक्रांत अवस्थी ने इसके बाद एसपी व जिलाधिकारी से भेट कर कटीले तार की बिक्री के मामले में जानकारी दी और नोएंट्री में वाहनों के प्रवेश के विषय में भी अवगत कराया| अफसरों ने जाँच कर कार्यवाही की बात कही है|