नोटबंदी की वर्षगाँठ पर कांग्रेस ने मोदी को घेरा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP Politics-CONG. राष्ट्रीय

फर्रुखाबाद:कांग्रेस कमेटी ने कार्यकर्ताओं के साथ नोटबंदी के दो साल पूर्ण होने पर काला दिवस मनाकर रोष जताया। साथ ही जिलाधिकारी मोनिका रानी को ज्ञापन भी सौपा| कांग्रेस ने कहा कि नोटबंदी से देश को कोई फायदा नही हुआ।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा ने बताया कि भाजपा सरकार की नीतियों को लेकर जन-जन को जागरूक किया जा रहा है। भाजपा सरकार द्वारा नोटबंदी के रूप में बिना सोचे समझे उठाए गए कदम ने लाखों लोगों के जीवन जीने के तरीके को तबाह कर दिया। सरकार के इस बदलाव से देश की अर्थव्यवस्था की ताकत खत्म हो गई। ये एक बड़ा घोटाला है। नोटबंदी से लोग बेरोजगार हुए। उनमे गुस्सा है। कई लाख नौकरी खत्म हो गई, जिसकी भरपाई आज तक नहीं हो पाई है। सरकार ने कहा था कि नोटबंदी से भ्रष्टाचार खत्म होगा, लेकिन ऐसा कुछ नही हुआ। नोटबंदी में तकरीबन एक सैकडा लोगों ने अपनी जान गवाई थी। भारत के सफल घरेलू उत्पाद में भी 1.5 प्रतिशत की कमी आयी है|
राजेन्द्र नाथ मिश्रा, राकेश सागर, संतोष गुप्ता, दीप्ति सिंह, गोविन्द सिंह, सत्यम अग्निहोत्री, अशोक गोयल, जितेन्द्र सिंह, अनुपमा शर्मा, खालिद उस्मानी, ओम प्रकाश आदि रहे|