नामांकन वापसी के बाद बदलेगी सियासी तस्वीर

FARRUKHABAD NEWS NAGAR PALIKA PALIKA CHUNAV Politics जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: दूसरे चरण के नगरीय निकाय चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच में पूरे जिले में एक अध्यक्ष व एक वार्ड सदस्य के नामांकन निरस्त किए गए। शुक्रवार को नाम वापसी की जायेगी| जिसके बाद नगर पालिका चुनाव की सियासी तस्वीर बदलेगी|

नगर पालिका परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद पद के लिये 26 नबम्वर को मतदान होना है| जिसके लिये 1 नवम्वर से7नवम्बर तक नामांकन प्रक्रिया पूर्ण की गयी| 8 नवम्बर से 9 नबम्वर को नामांकन पत्रों की जाँच का दौर चला| इसके बाद शुक्रवार को 10 नबम्वर को नाम वापसी की जायेगी| 11 नवम्बर को प्रतीक चिन्ह आवंटित किये जायेगे| 26 नवम्बर को सुबह 7:30 से शाम को 5 बजे तक मतदान किया जायेगा|

एक दिसम्बर को सभी नगर पंचायत व नगर पालिका के मतो की मतगणना का कार्य सम्पन्न होना| 1 दिसम्बर को सभी पालिका व पंचायत को अपना नया अध्यक्ष मिल जायेगा | जिले की सभी नगर पालिका व पंचायत मिलाकर कुल 123 वार्ड है| व कुल 114 प्रत्याशी अध्यक्ष पद के लिये चुनाव मैदान में है| जिले में कुल 125 मतदान केंद्र व 395 मतदान स्थल बनाये गये है| कुल 161876 पुरुष मतदाता व 141568 महिला मतदाता करेगी| कुल 303444 मतदाता मतदान में हिस्सा लेने के लिये तैयार बैठे है |