नागा साधुओं ने शोभायात्रा निकाल किया शाही स्नान

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:अध्यात्म की नगरी रामनगरिया इस समय श्रद्धा के समन्दर में गोते लगा रही है| जिसके चलते रविवार को मकर संक्रांति पर कुछ खास ही देखने को मिला| नागा साधुओं ने अपनी पूरी श्रद्धा भाव से भव्य शोभायात्रा निकाल शाही स्नान में हिस्सा लिया|
श्रीपंचदश नांगा जूना अखाड़े के दर्जनों की संख्या में नांगा साधू एकत्रित हुये| इसके बाद उन्होंने पूरे मेला परिसर में भव्य शोभा यात्रा भी निकाली| जिसमे उन्होंने दर्जनों प्रकार के करतब भी दिखाये| जिसमे भाला, तलवार, लाठी आदि शामिल थे| साधुओं के करतब देखने के लिये बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी किनारे-किनारे एकत्रित हो गये थे| इसके बाद दोपहर लगभग 12 बजे सभी साधू शाही स्नान करने पंहुचे| जंहा हर-हर गंगे, बम-बम भोले के उद्घोष के साथ गंगा में श्रद्धा की डुबकी लगायी|

अध्यक्ष आनन्द गिरी, सचिव सत्य गिरी, हनुमान दास, सुदेश गिरी,डिम्पल गिरी, दर्शाना नंद, पूनम गिरी,अर्जुन गिरी, नागराज,रामशरण गिरी आदि संत शामिल रहे|