जय भोले बाबा कमेटी ने निकाली माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: शहर के मुख्य मार्गो पर माँ दुर्गा की भव्य शोभायात्रा निकाली गयी| श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आये| जगह-जगह शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा और आरती की गयी|
जय भोले बाबा कमेटी की तरफ से बढ़पुर शीतला माता मंदिर में पहले हबन पूजन किया गया| उसके बाद देर शाम शीतला माता मन्दिर से निकाली गयी भव्य शोभायात्रा में माँ दुर्गा, शिव-पार्वती, राम दरबार, शिव-पार्वती, कार्तिकेय,श्री गणेश व अशोक सुंदरी की झांकी निकाली गयी| कुल नौ स्वरूपों की झांकी निकाली गयी| शोभायात्रा बढ़पुर मन्दिर से लाल दरवाजे, घुमना, चौक, पक्कापुल होते हुये गुरुगाँव देवी मन्दिर पंहुचेगी| शोभा यात्रा का जगह-जगह पुष्प व मालाओ से स्वागत के साथ ही साथ पूजा अर्चना भी की गयी| डीजे की धुन पर श्रद्धालु जमकर थिरके|
कमेटी के अध्यक्ष प्रमोद द्विवेदी, अमन गुप्ता, दर्शन शर्मा, राहुल सक्सेना, शिशुपाल,गोविन्द,नरेंद्र सक्सेना,शिव-गोपाल वर्मा व आलोक त्रिवेदी आदि मौजूद रहे| आवास विकास चौकी इंचार्ज राजेश्वर सिंह ने ट्राफिक आदि की व्यवस्था दुरस्त करायी|