नया परिवर्तक हुआ स्थापित, बारिश ने लगाया काम पर ब्रेक

CRIME FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन विद्युत विभाग सामाजिक

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद) बीते 2 जून को परिवर्तक के जल जाने से कई क्षेत्रों की विधुत सप्लाई बाधित है| लेकिन कार्य तेजी से चल रहा है| गुरुवार दोपहर बाद तक नया परिवर्तक स्थापित कर दिया गया|
नीबकरोरी 220 केवी उपकेंद्र पर 100 एमबीए  का एक परिवर्तक बीते 2 जून  को जल गया था| जिसकी जगह पर नया परिवर्तक 150 एमबीए का गुरुवार शाम को स्थापित किया गया| लेकिन अभी भी लगभग 10 से 12 दिन का अनुमानित लगना तय माना जा रहा है| नये परिवर्तक में तेल भरने की तैयारी चल रही है| लेकिन गुरुवार शाम अचानक हुई बारिश ने काम में खलल डाल दिया| जिससे काम की गति धीमी हो गयी|
एसडीओ राजीव रंजन ने जेएनआई को बताया कि नये परिवर्तक में तेल भरने  का काम शुरू होगा| बिजली व्यवस्था दुरस्त होनें के लगभग 10 दिन का समय लगेगा|