खोया का नमूना लेने गयी टीम के साथ गाली-गलौज

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE

फर्रुखाबाद: होली के त्योहार के चलते खाद्य सुरक्षा टीम के साथ नमूने लेने के दौरान जमकर गाली-गलौज कर दिया गया| बाद में अधिकारीयों ने दबाब बनाकर नमूने लिये|
नगर मजिस्ट्रेट जेके जैन व खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी सतीश कुमार के नेतृत्व में टीम चौक बाजार स्थित खोया मंडी पंहुची| जंहा टीम देख व्यापारी खोया छोड़कर फरार हो गये| कई व्यापारियों का खोया सड़क पर ही फ़ैल गया| तभी टीम जगदीश दीक्षित की आढ़त पर खोया का नमूना लेने पंहुची| जंहा जगदीश आक्रोशित हो गये| उन्होंने कहा की हमेशा उनका ही नमूना क्यों भरा जाता है| इस बात से खफा जगदीश ने गाली-गलौज कर दी| जिसके बाद उनका खोये नमूना भरा गया| टीम ने घुमना स्थित बाबू रामज्ञान चन्द्र पटेल की दुकान पर भी बेसन का नमूना भरा|
इसके बाद टीम के अधिकारी हजारी मिष्ठान भंडार पर भी अधिकारिओं से तीखी झड़प हुई| बाद में बर्फी का नमूना भरा गया|