नगर में जगह-जगह हुआ खिचड़ी भोज का आयोजन

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:मकर संक्रांति पर प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष डा0 जितेंद्र सिंह ने घोड़ा नखास पहुंचकर खिचड़ी भोज कार्यक्रम में भाग लिया। मकर संक्रांति पर्व पर पार्टी के कार्यकर्ता ऋषभ कुमार व बॉबीराज आर्यन के नेतृत्व में खिचड़ी भोज कार्यक्रम हुआ।
जिसमें डा0 जितेंद्र सिंह ने कहा कि खिचड़ी भोज हर साल होता है। हम हमेशा यहां आते रहेंगे। यह त्योहार आपसी भाईचारा व समरसता का त्योहार है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में पार्टी के प्रत्याशी को जिताना है। वर्तमान भाजपा सरकार से सभी लोग पीडि़त है। उन्होंने खुशी जाहिर करते हुये कहा कि प्रगतिशील पार्टी का चुनाव चिंह चाबी मिला है। बिना चाबी को आगामी चुनाव में कोई भी ताला नहीं खोल सकता। प्रदेश सचिव विश्वास गुप्ता ने कहा कि प्रगतिशील पार्टी धर्म निरपेक्ष के साथ काम करती है। हर धर्म के लोग इसमें जुड़े हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में शिवपाल सिंह के बिना केंद्र में प्रधानमंत्री नहीं बन सकता। खिचड़ी भोज कार्यक्रम में मोहल्ले के लोग व राहगीरों ने भाग लिया। इस दौरान चांद मोहम्मद खां, मोहन सिंह, नीरज वाल्मीकि, पवन सक्सेना, अरविंद कश्यप, अनिल वाल्मीकि, मुईनुद्दीन, अरविंद कुमार, अकील खां, सरफराज, पवन आदि लोग मौजूद रहे। ऋषभ कुमार व बॉबीराज आर्यन ने डा0 जितेंद्र सिंह यादव व विश्वास गुप्ता का स्वागत किया।
हिन्दू महासभा का भी खिचड़ी भोज
अखिल भारत हिन्दू महासभा सभा के द्वारा काशीराम कालोनी हैवतपुर गढिया में युवा मोर्चा खिचड़ी भोज का आयोजन किया गया| जिसमे सैकड़ों की संख्या में लोगों ने खिचड़ी का स्वाद चखा| इस दौरान जिलाध्यक्ष विमलेश मिश्रा,महामंत्री सौरभ मिश्रा,युवा नगरअध्यक्ष मोनू तिवारी,संतोष त्रिवेदी,सनी शुक्ला,अर्जुन दीक्षित,गौरव राजपूत,सौरभ राजपूत,आकाश सिंह आदि रहे|