नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने की हड़ताल

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद: नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने अपनी मांगे पूरी ना होने से हड़ताल की घोषणा कर दी | उनका कहना है कि जब तक उनकी मांगो पर विचार नही होता तब तक काम करने नही जायेगें| लगातार त्योहार नजदीक होने से नगर में सफाई का संकट बढ़ गया है|
उत्तर प्रदेश सफाई मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष नीरज वाल्मीकि व सभासद लल्ला वर्मा के नेतृत्व में सफाई कर्मी शुक्रवार को नगर पालिका पंहुचे| जंहा उन्होंने दोपहर दो बजे तक 9 सूत्रीय मांगों को लेकर अधिकारियो से वार्ता करने का इंतजार किया| जब कोई जिम्मेदार अधिकारी सफाई कर्मियों की बात सुनने नही पंहुचा तो उन्होंने हड़ताल की घोषणा कर दी| करवाचौथ,धनतेरस, दीपावली,भाई दूज का त्योहार आ रहा है| इस समय सफाई कर्मियों के हड़ताल पर जाने से नगर में शनिवार से सफाई संकट उत्पन्न हो जायेगा| बताते चले की नगर पालिका के पास संविदा, ठेका व स्थाई सफाई कर्मियों को मिलाकर कुल 1085 सफाई कर्मी है| जिनके सफाई का काम बंद करने से सफाई नगर में भीषण गंदगी दिखाई देगी| सफ़ाई कर्मियों ने बताया की बीते 25 अक्टूबर को प्रभारी ईओ को ज्ञापन सौपा गया था| लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नही हुई| सफाई कर्मियों ने सफाई करने वाले वाहनों को भी नही निकलने नही दिया गया|
एसडीएम सदर व प्रभारी ईओ नगर पालिका अमित कुमार ने बताया की उन्हें पूर्व में कोई हड़ताल का नोटिस नही दिया गया| वह जल्द ही सफाई कर्मियों से बात करेंगे|