माया और मुलायम के पास सबसे जादा कालाधन: बीजेपी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-BSP

mukesh-mejsr-viml-kuldipफर्रुखाबाद: भारतीय जनता पार्टी से सांसद मुकेश राजपूत ने गुरुवार को बसपा सुप्रीमो मायावती और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह और उनके कुनबे को निशाने पर लिया| उन्होंने कहा कि मायावती ने टिकट बेंचकर और सपा के नेताओ ने अबैध खनन से कमाया करोड़ो रूपये बेकार हो गया| जिससे दोनों ही सबसे जादा परेशान है|

उन्होंने कहा कि लगभग 70 सालो से नोट बदले नही गये| नोट बदलकर मोदी ने देश में समाजवाद, राष्ट्रबाद और मानववाद ला दिया है| जंहा भी लोग नोट जला रहे है वह नकली नोट जला रहे है| क्योंकि अब दूध का दूध और पानी का पानी हो रहा है| मजबूरो को कुछ समस्या खड़ी हो सकती है लेकिन एक दो दिन की| बाद में सब ठीक हो जायेगा| इससे नकली नोट की मारामारी रुकेगी|

उन्होंने साफ किया कि सबसे जादा नकली नोट आतंकबादी गतिविधियों में लगाया जाता था| जिससे अब लगाम लगेगी| उन्होंने कहा कि 95 प्रतिशत लोगो के पास काला धन नही है| कुछ लोग अफवाह फैला रहे है| कुछ जगह से सुनने में आया है कि मेडिकल, गैस एजेंसी, पेट्रोल पम्प अभी नोट नही ले रहे| यदि वह नही ले रहे है तो उन पर कार्यवाही भी हो सकती है| उन्होंने सबसे जादा निशाना सपा सरकार के मंत्रियों और साधा कहा की सपा में केबल मौरम खनन से कमाया दो लाख करोड़ काला धन कमाया है| अन्य विभाग छोड़ दे| नोट बंद होने से वह परेशान है|

वह अफसर और नेता परेशान है जिन्होंने काला धन एकत्रित किया है | उन्होंने साफ किया की मोदी ने विदेश से काला धन लाने की जो बात की थी उस पर बनाई गयी कमेटी काम कर रही है| जल्द विदेशो का काला धन भारत लाया जायेगा| मेजर सुनील दत्त, पूर्व विधायक कुलदीप गंगवार, विमल कटियार, रुपेश गुप्ता, शैलेन्द्र राठौर, हिमांशु गुप्ता,