नंदोत्सव में कृष्ण की सोलह कलाओं पर डाला प्रकाश

FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद:श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर संस्कार भारती ने नंदोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया| जिसमे भगवान श्रीकृष्ण की 16 कलाओं पर विस्तार से चर्चा की गयी |साथ ही श्रीकृष्ण की पूजा अर्चना भी हुई|नन्हे-मुन्ने बच्चो ने श्रीकृष्ण राधा का रूप भी धरा|
नगर के लोहाई रोड स्थित राधा श्याम शक्ति मन्दिर में नंदोत्सव का आयोजन कर भगवान श्रीकृष्ण के 16 कलाओं के विषय में विस्तृत जानकारी दी गयी| कार्यक्रम में कहा गया कि श्रीकृष्ण ने 16 कलाओं के साथ अवतार लिया था| उनके श्रीमुख स निकली बाणी से श्रीभद भगवत गीता है| कार्यक्रम में श्रीकृष्ण के भजन सुन श्रोता मन्त्रमुग्ध हो गये| भजन नवींन मिश्रा, श्याम व आशुतोष ने पेश किया|
कार्यक्रम में संस्कार भारती के प्रांतीय महामंत्री सुरेन्द्र पाण्डेय,अध्यक्ष रविन्द्र यादव, संजय गर्ग, सचिब आकांक्षा सक्सेना,शिव ओम अम्बर,आदेश अवस्थी आदि रहे| संयोजक अखिलेश पाण्डेय ने सभी का आभार व्यक्त किया|