नंदी सेना प्रमुख को महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, वीडियो वायरल

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:  शराब ठेके पर विवाद होने पर नंदी संकल्प सेना प्रमुख को आक्रोशित महिलाओं नें दौड़ाकर पीट दिया|लेंकिन नंदी सेना प्रमुख ने महिलाओं के द्वारा मारपीट करने की बात को गलत बताया|  घटना के बाद पुलिस मौके पर पंहुची जाँच पड़ताल कर रही है|
मिली जानकारी के मुताबिक नंदी संकल्प सेना प्रमुख विक्रांत अवस्थी अपने दो साथियों के साथ शहर कोतवाली क्षेत्र के पराग दूध डेयरी के निकट भोलेपुर निवासी मनोज शुक्ला की बियर की दूकान पर बियर पीने गए थे|
 ठेके पर सेल्समैंन प्रदीप कुमार की जगह उसका भाई मोनू बैठा था| बियर की दुकान से विक्रांत और उनके साथियों ने बियर खरीदी और पीने के लिए गिलास माँगा लेकिन मोनू ने गिलास नही दिया| गिलास ना देनें पर विक्रांत व उसके साथी भडक गये| उन्होंने मोनू के साथ मारपीट कर दी| जिससे मोनू की आँख में गम्भीर रूप से चोट लगी| मोनू ने अपने घर पर फोन किया| सूचना मिलने पर मोनू के परिजन और दर्जनों महिलायें मौके पर आ गयी| उन्होंने विक्रांत को दौड़ाकर पीट दिया| घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर आ गयी| पुलिस ने जाँच पड़ताल की|
विक्रांत अवस्थी ने बताया कि उनके साथ महिलाओं ने मारपीट नही की| ना ही उनके साथ कोई साथी था| वह अकेले ही दुकान पर गये थे जंहा विवाद हो गया|प्रभारी निरीक्षक रवि श्रीवास्तव ने बताया दोनों तरफ से तहरीर मिल गयी है| जाँच के बाद कार्यवाही की जायेगी|