धूमधाम से मनाया पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया विद्यालयों में बच्चों ने चाचा नेहरू के चित्र पर फूल माला चढ़ाकर उनका अभिवादन किया वहीं केक काटकर बच्चों के प्यारे चाचा का जन्मदिन मनाया गया विद्यालयों में बच्चों ने स्टॉल लगाकर खाद्य सामग्री वितरित की वहीं विद्यालयों में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
बुधवार को कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय भरतपुर में छात्राओं ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया नोडल शिक्षिका मनोरमा कनौजिया ने बच्चों को पंडित नेहरू के जीवन के बारे में जानकारी दी उन्होंने कविता के माध्यम से चाचा नेहरू के बारे में बताया पंडित जवाहरलाल नेहरू को बच्चे बहुत प्रिय थे इसके बारे में भी बच्चों को विस्तार से जानकारी दी गई बच्चों ने विद्यालय में चाचा नेहरू के चित्र के सामने केक काटकर केक खिलाया विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका व अन्य शिक्षिकाओं ने बच्चों को चॉकलेट वितरित किए। इस दौरान विद्यालय परिसर में बच्चों की ओर से स्टॉल लगाए गए स्टाल पर रखी खाद्य सामग्री को शिक्षक शिक्षिकाओं के अलावा पास पड़ोस के विद्यालयों में पढ़ रहे बच्चों ने भी छका।कार्यक्रम में पहुंचे नगर शिक्षा अधिकारी सोमवीर सिंह ने बच्चों के कार्यों की सराहना की पूर्व माध्यमिक विद्यालय लिंजी गंज के शिक्षक सुशील मिश्रा रोली पांडे स्मृता यादव रचना अवस्थी आदि ने बच्चों के स्टॉल पर लगी खाद्य सामग्री को चखकर उनका प्रोत्साहन किया।
गंगा पार महात्मा गांधी इंटर कॉलेज राजेपुर में भी प्रधानाचार्य अनिल सिंह ने बच्चों को पंडित जवाहरलाल नेहरू के बारे में जानकारी दी। कानपुर रोड पर स्थित एसबी पब्लिक स्कूल में भी चाचा नेहरू के जन्मदिन पर श्री बाबू सिंह दद्दू जी आयुर्वैदिक मेडिकल कॉलेज की ओर से विद्यालय में पढ़ने वाले सभी बच्चों का चिकित्सीय परीक्षण किया गया मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ रंगनाथ मिश्रा,डॉ चित्रा शर्मा,डॉ नवीन कुमार ने विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी विद्यालय के चारों हाउस की ओर से परिसर में विभिन्न स्टॉल भी लगाए गए| कार्यक्रम में अभिभावकों अभिभावकों ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन विवेक यादव,कुलदीप, आतिफ ,मानसी,नेहा,स्नेहा,स्वेता,दानिश,नाजिश,कशिश व ज्योतिका आदि मौजूद रहे।