धूमधाम से निकली परशुराम की शोभायात्रा

CRIME FARRUKHABAD NEWS धार्मिक सामाजिक

फर्रुखाबाद : नगर में भगवान परशुराम की जयंती पर सोमबार को को धूमधाम से शोभायात्रा निकाली। जिसमे बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े और भगवान परशुराम के दर्शन किये|

शहर के ब्राह्मण धर्मशाला में सुबह हबन पूजन का आयोजन किया गया| जिसमे समाज के लोग एकत्रित हुये| शाम को रेलवे रोड स्थित पांडेश्वर नाथ मंदिर से परशुराम की शोभायात्रा निकाली गयी| यात्रा में जय श्री राम के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया| यात्रा रेलवे रोड, चौक, नेहरु रोड, धुमना होते हुये ब्राह्मण धर्मशाला में समाप्त हुई| शोभायात्रा के स्वरूप की जगह -जगह आरती की गयी| होरीलाल मार्किट में डब्बन दुबे व चौक पर मनोज अग्रवाल ने स्वागत किया|

इस दौरान अरुण प्रकाश तिवारी ददुआ, अखिलेश अग्निहोत्री, संजीव मिश्रा, सुधांशु दत्त, मनोज मिश्रा, अतुल मिश्रा, गुंजन अग्निहोत्री, विक्रांत अवस्थी आदि मौजूद रहे|