धारा 370 हटाने के समर्थन में बसपा, सपा को नही आयी रास

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE Politics Politics- Sapaa Politics-BJP Politics-BSP Politics-CONG.

फर्रुखाबाद: जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाने जाने को लेकर हर राजनैतिक दल अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहा है| एक तरफ बसपा इस फैसले को देशहित में मान रही है तो वही सपा ने इसे सत्ता का दुरूपयोग करार दिया है|
समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष नदीम अहमद फारुखी का कहना है कि ये महत्वपूर्ण बिंदु है| संवेदनशील मुद्दा है| जिस तरह से मोदी सरकार नें जल्द बाजी करके दोनों सदनों व राष्ट्रपति के हस्ताक्षर कराकर धारा 370 हटा दी है| इस जल्दबाजी के पीछे सरकार की मंशा को समझना जरूरी है| सरकार अपने बहुमत का दुरूपयोग कर रही है|  बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष विजय भाष्कर ने कहा कि 370 धारा हटाने का सरकार का फैसला देश हित में है| वह फैसले का स्वागत करते है|
कांग्रेस जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा नें कहा कि जिस समय जम्मू कश्मीर को देश की आजादी के समय बचाया था वह सबसे बड़ा योगदान था| चारों तरफ से देश को आजादी के बाद बचाना था| उसे  सुरक्षित रखना था| उस समय जम्मू कश्मीर के लिए जो  गया वह सबसे बड़ा
योगदान था| अब मोदी सरकार नें फैसला लिया है वह उनके वायदे में शामिल था| सरकार अब आंतरिक सुरक्षा पर ध्यान दे|
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विश्वास गुप्ता नें कहा कि 370 हटाने का सभी को स्वागत करना चाहिए| इससे हिन्दू और मुस्लिम दोनों को लाभ होगा| कश्मीर से आतंकवाद पूरी तरह से समाप्त होगा| इसके साथ ही तिरंगा लहरायेगा|
भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ० भूदेव राजपूत ने कहा कि सरकार ने उचित और देशहित में फैसला दिया है| जिससे देश के हर व्यक्ति को गर्व हो रहा है|