धनबल व बाहुबल का प्रयोग कर सपा ने जीता चुनाव: बीजेपी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP ZILA PANCHAYAT

फर्रुखाबाद: बीजेपी ने जिला पंचायत चुनाव में करारी हार का ठिगरा बिरोधी पार्टी पर फोड़ा| उन्होंने कहा की सपा के लोगो ने धनबल व बाहुबल के बल पर चुनाव जीता गया| जिसमे प्रशासन के लोगो ने बीजेपी को जितनी मदद करना चाहिए था उतनी मदद नही की | चारो विधायको व जिलाध्यक्ष ने यह प्रदर्शन किया की वह सांसद के साथ है|
आवास विकास स्थित एक गेस्ट हॉउस में आयोजित वार्ता में विधायक सुशील शाक्य ने कहा कि बीते जिला पंचायत सदस्यों के चुनाव में बीजेपी ने अपने प्रत्याशी लड़ाये थे| जिसमे उनके तीन प्रत्याशी ही चुनाव जीते थे | सपा ने धनबल का प्रयोग कर सदस्यों को आतंकित किया| जिसकी सूचना समय-समय पर जिला प्रशासन को दी जाती रही| चुनाव में तीन सदस्यों से हम 9 सदस्यों तक पंहुच गये| उन्होंने कहा कि कुछ लोग भ्रामक प्रचार कर रहे है की सांसद विधायक एक नही है| यह गलत है|
अपनी ही सत्ता में हार का मुंह देखने के बाद सांसद मुकेश राजपूत ने भी सुशील शाक्य की बात का समर्थन किया| उन्होंने कहा कि धनबल के साथ ही साथ बाहुबल का प्रयोग भी किया गया| सभी जिला पंचायत सदस्यों के घर पर सुबोध यादव, रामेश्वर सिंह यादव व जोगेंदर सिंह यादव ने जाकर धमकाया| उन्होंने कहा कि वही प्रशासन बे भी सहयोग नही किया| मतदान के दौरान मैनपुरी व एटा के सैकड़ो लोग जिले में मौजूद रहे| जिन्हें रोंका नही गया| सरकार बीजेपी की है लेकिन सपा के कुछ लोग गंगा-जमुनी तहजीव को बिगाड़ रहे है| वही बीजेपी जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने पूरे मामले में सफाई पेश की| उन्होंने कहा की जिले के चार विधायक व एक सांसद मिलाकर क्या कर सकते थे | तीन मत बीजेपी के थे उसकी जगह पर दस सदस्यों ने मतदान किया| उन्होंने कहा की 30 सदस्यों में से 27 बसपा व सपा के जीते सदस्य थे | लेकिन इसका जबाब 19 के चुनाव में मिलेगा| विधायक सुनील दत्त, अमर खटिक व भूदेव राजपूत मौजूद रहे|