दो हजार सदस्य जोड़ेगी बीजेपी अल्संख्यक मोर्चा

CRIME FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद:भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ० अरशद मंसूरी ने अपनी कमेटी की घोषणा कर दी| जिसमे उन्होंने बताया की अल्पसंख्यक मोर्चा जिले में लगभग दो हजार सदस्य जोड़ेगा|
बढ़पुर के एक होटल में हुई वार्ता के दौरान अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी ने बताया की उन्होंने अपनी कमेटी घोषित कर दी है| जिसमे इरफान खां को उपाध्यक्ष, शानू राईन को जिला महामंत्री, अजमल कादरी,मोहम्मद अकील, आमना मंसूरी, टाम थामस को जिला मंत्री बनाया गया है| इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी सदस्य रिजवान मंसूरी,आशीष कुमार जैन, इस्लाम मंसूरी, मो० अफसर खां, मुस्तकीम मंसूरी व डॉ० परवेज खां को बनाया गया है|
जिलाध्यक्ष अरशद मंसूरी ने बताया की जनपद में अल्पसंख्यक मोर्चा लगभग दो हजार सदस्य बनायेगा| सभी पदाधिकारियों को संगठन को मजबूत करने की सलाह दी गयी है| उन्होंने बताया की अल्पसंख्यकों का असली सम्मान बीजेपी में है|