दो हजार बच्चो ने सामान्य ज्ञान परीक्षा से किया किनारा

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics-BJP जिला प्रशासन

फर्रुखाबाद: शनिवार को पूरे जिले के 70 विधालयों से आये 8500 बच्चो ने बीजेपी की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हिस्सा लिया| वही 2004 बच्चो ने परीक्षा से किनारा कर लिया|

प० दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तहत दीनदयाल सामान्य ज्ञान प्रतियोगिया का आयोजन पूरे जिले के 69 विधालयो में किया गया| जिसमे प्रभारी के रूप में कानपुर बुन्देलखंड के क्षेत्रीय कार्यसमिति के सदस्य वीरसिंह भदौरिया मौजूद रहे| उन्होंने कहा कि यूपी सरकार का पहला लक्ष्य है कि शिक्षा के स्तर में सुधार हो| इसी के चलते यह प्रतियोगिता आयोजित की गयी है| वही जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने कहा कि पुत्र जनपद में 10504 बच्चो ने अपना आवेदन परीक्षा के लिये किया था| जिसमे से 8500 बच्चो ने ही सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हिस्सा लिया| उन्होंने बताया कि परीक्षा में पास होने वाले बच्चों को पार्टी द्वारा सम्मानित किया जायेगा| वही कुल 2004 बच्चो ने परीक्षा से किनारा कर लिया|

प्रतियोगिता प्रभारी वीर सिंह भदौरिया व जिलाध्यक्ष सत्यपाल सिंह ने विभिन्य परीक्षा सेंटरों का निरीक्षण भी किया|