दो साल से नहीं दौड़ा राजेपुर टाउन की विधुत ट्राली में करंट

FARRUKHABAD NEWS जिला प्रशासन विद्युत विभाग सामाजिक

फर्रुखाबाद:(राजेपुर) कस्बे को सुचारु रूप से बिधुत आपूर्ति देने वाली विधुत ट्राली बीते लगभग दो वर्षो से खराब पड़ी है| जिसकी विधुत विभाग सुध नही ले रहा है| ट्राली के फूंक जाने से सप्लाई ओवर लोड हो जाती है| जिससे सप्लाई बाधित होती है |

राजेपुर क्षेत्र के लगभग 50 गाँव है जिन्हें इसी ट्राली से सप्लाई दी जाती है| लेकिन ट्राली बीते दो सालो से बंद पड़ी है| लेकिन बिजली की सप्लाई और ट्राली की रिपेयरिंग के लिये विभाग कोई ध्यान नही दे रहा है| इस ट्राली के द्वारा सप्लाई देने वालो गाँवो को मोहम्मदगंज फिडर से दी जा रही है| जिससे आये दिन ओवर लोड के चलते सप्लाई बाधित हो जाती है| जिसके बाद फिर ग्रामीणों से अबैध बसूली करके लाईन मैं न सप्लाई ठीक करते है| बिजली विभाग के लापरवाह रवैये के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश है|

जेई रंगलाल ने बताया कि पत्र लिखा गया है | जब आदेश आयेगा तब उसको सही करा दिया जायेगा| एसडीओ शरद प्रताप सिंह ने बताया कि जेई को कई बार कहा जा चुका है| लेकिन अभी ट्राली जेई ने ठीक नही करायी है| उन्होंने कहा कि दो दिन में ट्राली सही नही हुई तो कार्यवाही की जायेगी| (शिवा दुबे राजेपुर)